Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुनर्वास नहीं होने पर फूटा रौलाकोट के ग्रामीणों का गुस्सा
  • टिहरी

पुनर्वास नहीं होने पर फूटा रौलाकोट के ग्रामीणों का गुस्सा

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट के ग्रामीणों ने पुनर्वास की मांग को लेकर पुनर्वास कार्यालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की जाती है,तो ग्रामीण अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान अरविंद नौटियाल के नेतृत्व में पुनर्वास कार्यालय में पहुंचे रौलाकोट गांव के ग्रामीणों ने छूटे परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई। प्रधान नौटियाल ने कहा कि बांध प्रभावित रौलाकोट के 75 प्रतिशत परिवारों का पुनर्वास हो चुका है जबकि 25 प्रतिशत परिवारों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत जिस गांव के 75 प्रतिशत परिवारों का पुनर्वास हो चुका हो वह पूर्ण विस्थापन की श्रेणी में आ जाता है। जब से पुनर्वास संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी टीएचडीसी को सौंपा गया तब से पुनर्वास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। ग्रामीण पुनर्वास विभाग के चक्कर काट कर थक चुके है। शीशपाल धनाई ने कहा कि ग्रामीण गत कई वर्षों से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हर बार ग्रामीणों को कोरा आश्वासन दिया जाता है। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर रौलाकोट के ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर नत्थी कुमार, विजेंद्र धनाई, ममता देवी, उमा देवी, जगमोहन धनाई, त्रिलोक धनोला, बलवीर सिंह, सोबन सिंह, शंभूलाल, गजेंद्र धनाई,विजेंद्र लाल, धीरज लाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शंकराचार्य के समर्थन में हरकी पैड़ी पर धरना
Next: मार्चपास्ट के साथ कण्वाश्रम में वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.