Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त रुख
  • अल्मोड़ा

सीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), रीप, विधायक निधि, सांसद निधि, मुख्यमंत्री पलायन योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयूजीकेवाई) की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास की योजनाओं में अपेक्षित गति लाते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया कि योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का उपयोग जनहित में ही किया जाए। जिन विभागों को स्वीकृत धनराशि प्राप्त हो चुकी है, वहां उसका शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण केशव नंदन तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार पंत, सहायक परियोजना निदेशक सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित चीनी मांझा रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Next: रेफरल मामलों की समीक्षा को लेकर डीएम की बैठक, डिलीवरी मामलों में सतर्कता के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.