Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अभाविप का विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ अनशन शुरू
  • देहरादून

अभाविप का विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ अनशन शुरू

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं का लंबे समय से समाधान न होने पर भड़के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ अनशन शुरू किया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट और विवि प्रतिनिधि (यूआर) रोहित राम के साथ परिसर प्रशासन ने शाम तक दो बार वार्ता की, लेकिन ठोस आश्वासन न मिलने के कारण अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। सोमवार दोपहर को ऋषिकेश परिसर में अभाविप की ओर से अनशन शुरू किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं ने विवि कुलपति पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश व परीक्षा आवेदन एवं परिणाम संबंधी विभिन्न खामियों को लेकर रोष जताया। कहा कि कई बार आंदोलन करने पर विवि प्रशासन जल्द समाधान का आश्वासन तो देता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। छात्रों ने ऋषिकेश परिसर में शौचालय, पेयजल, सफाई जैसी कई मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी को लेकर भी गुस्सा व्यक्त किया। शाम तीन बजे से परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत व संकायाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रोफेसरों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वार्ता विफल रही। शाम करीब 5 बजे परिसर प्रशासन ने दोबारा छात्रों के साथ वार्ता की, लेकिन छात्र लिखित में ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट व यूआर रोहित राम ने कहा कि उनका अनशन मंगलवार को भी जारी रहेगा। धरने में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सक्षम चौहान, आयुष भंडारी, आर्यन पाल, योगेश, अनिल यादव आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल पर घायल का इलाज करने से मना करने का आरोप
Next: वेतन नहीं मिलने से नाराज डॉक्टर ने नहीं किया काम, मरीज रहे परेशान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.