Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लालढांग में उक्रांद का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा दल का दामन
  • हरिद्वार

लालढांग में उक्रांद का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा दल का दामन

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के लालढांग में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यक्रम में सियासी हलचल देखने को मिली। सोमवार को यहां केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है। आज उत्तराखंड का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। गांव-गांव में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बुजुर्गों और महिलाओं की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब दोनों राष्ट्रीय दलों से त्रस्त हो चुकी है और मजबूत विकल्प की तलाश में है। केंद्रीय महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और जसवंत बिष्ट ने संयुक्त रूप से संचालन किया। जिला संयोजक गोकुल सिंह रावत ने कहा कि इस क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लेकर जनता में भरोसा साफ नजर आ रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, संदीप अग्रवाल, रवि जैन, सुरेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष सागर प्रजापति, तुषार चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष कल्पेश पांडे, हेमलता जोशी, यशोदा यादव, मिनाक्षी उत्तराखंडी, अंजलि शर्मा मौजूद रहे। उत्तराखंड में बदलाव की लहर चल पड़ी: व्यास पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है। उन्होंने दावा किया कि रोजाना हजारों लोग उक्रांद से जुड़ रहे हैं। जनता समझ चुकी है कि उत्तराखंड क्रांति दल ही प्रदेश को सही दिशा में चला सकता है। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने का षड्यंत्र रचा है। उक्रांद से बड़ी संख्या में जुड़े लोग उक्रांद की सदस्यता लेने वालों में सुरेंद्र सिंह रावत, जगदीश अमोली, बीरबल सिंह नेगी, चंद्रप्रकाश बौंठियाल, नवीन चमोली, जगत सिंह पटवाल, त्रिलोक सिंह नेगी, भरत सिंह नेगी, सुखपाल सिंह नेगी, सोहन सिंह नेगी, पूरण सिंह, मनीष नेगी, आशीष नेगी, अभिषेक नेगी, सूरज नेगी, रेखा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि सहायकों का बढ़ाया गया मानदेय
Next: रमड़ा और असगोली में बहुउद्देशीय शिविर, 2315 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.