Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल कालेजों में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त 73 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर कुल 64 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया है। जबकि 8 पदों पर चयन परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर रोक दिया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों  व सम्बद्ध चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट (भेषज) के रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया था। जिसके क्रम में विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को फार्मासिस्ट के रिक्त 73 पदों को भरने का अधियाचन भेजा। चयन बोर्ड ने उक्त अधियाचन के क्रम में फार्मासिस्ट के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिये 19 अक्टूबर 2024 को  भर्ती विज्ञापन जारी किया। बोर्ड को प्राप्त अभ्यर्थियों के आवेदनों का चरणवार अभिलेख सत्यापन किया गया। इसके उपरांत चयन बोर्ड ने वर्षवार मैरिट के आधार पर 73 रिक्त पदों के सापेक्ष 64 योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबकि 8 पदों का परिणाम हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका के चलते रोक दिया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति श्रेणी  के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के विज्ञापित एक पर पात्र अभ्यर्थी न मिलने पर इसे अग्रेनित कर दिया गया है। डॉ रावत ने बताया कि चयनित फार्मासिस्ट को प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कालेजों में  शीघ्र तैनाती दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री डॉ रावत ने नव चयनित फार्मासिस्ट को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि फार्मासिस्ट की तैनाती से मेडिकल कालेजों में दवा प्रबंधन एवं वितरण में पारदर्शिता आयेगी साथ ही मरीजों को चिकित्सालय में दवाएं सुलभता से मिल सकेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने किया ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: प्रयागराज में शंकराचार्य के अपमान पर हरिद्वार में उबाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.