Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
  • देहरादून

वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश के आबादी क्षेत्र में चिन्हित भूखंडों पर तारबाड़ की कार्रवाई के विरोध में रविवार को भी स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने कार्रवाई के विरोध में रैली भी निकाली। रविवार को बापूग्राम स्थित भूमियाल देवता मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे। उन्होंने वन विभाग की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि दशकों से वह यहां काबिज हैं, लेकिन अब वन विभाग ने उन्हें अतिक्रमणकारी ठहराने पर तुला हुआ है। जमा-पूंजी लगाकर घर बनाए हैं, जिससे वनभूमि बताना गलत है। उन्होंने राज्य सरकार से सुप्रीम कोर्ट में सही पक्ष रखने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन में बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेश जुगलान ने कहा यह हक की लड़ाई है, जिसके लिए हर स्थानीय वासी खड़ा है। बताया कि प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से सांसद और मुख्यमंत्री तक भी स्थानीय लोगों की मांग को पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट से स्थानीय लोगों के पक्ष में राहत भरा फैसला आएगा। प्रदर्शन में समिति समन्वयक रविंद्र राणा, गंबर प्रसाद उनियाल, अविनाश सेमल्टी, सुभाष सैनी, राम प्रसाद उनियाल, देवेंद्र लोधी, बालम सिंह रावत, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, ममता ममगाईं, शशि सेमल्टी, देवेंद्र रमोला, सुरेंद्र नेगी, राजेश कोठियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गदरपुर विधायक के पुत्र और रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत
Next: कांडीखाल के पास हादसा, कार खाई में गिरी, यूपी के चालक की मौके पर मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.