Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला पर दो गुलदारों ने किया हमला, गांव में दहशत; पिंजरा लगाने की मांग
  • अल्मोड़ा

महिला पर दो गुलदारों ने किया हमला, गांव में दहशत; पिंजरा लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद के ताकुला विकासखंड के ग्राम भैसोड़ी में रिहायसी क्षेत्र के पास गुलदारों की सक्रियता एक बार फिर लोगों के लिए खतरा बन गई है। शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे दो गुलदारों ने घर के पास लकड़ी लेने गई महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला मामूली रूप से घायल हुई है। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमा पाण्डेय पत्नी मनीष पाण्डेय अजय कुमार के साथ अपने घर के समीप लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक दो गुलदारों ने उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि प्रेमा पाण्डेय ने साहस दिखाते हुए गुलदारों का सामना किया, इसी बीच उनके शरीर पर गुलदार के नाखून के निशान आ गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गए। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गांव के पास प्राथमिक विद्यालय होने के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। कई अभिभावकों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे रोष भी व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगाए जाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना कर दी गई है। महिला के शरीर पर गुलदार के नाखून के निशान मिले हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में तीन साल की बच्ची के गले से निकाला सिक्का
Next: जागेश्वर में स्वास्थ्य कर्मी की स्कूटी में लगी आग, पूरी तरह जलकर खाक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.