Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नर्सिंग कॉलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी
  • टिहरी
  • देहरादून

नर्सिंग कॉलेज टिहरी को एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 16/01/2026
rns featured image new

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विधिवत शुरू होंगी पीजी कक्षाएं

देहरादून(आरएनएस)।  टिहरी जनपद के राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंधार में एमएससी पाठ्यक्रम संचालन को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नर्सिंग कॉलेज में विधिवत पीजी कक्षाओं का संचालन शुरू किया जायेगा। इसके साथ ही निर्धारित 10 सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मान्यता मिलने से बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षुओं को टिहरी में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में उच्च स्तरीय व गुणात्मक चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये निरंतर प्रयासरत है। इसके लिये सरकार नये मेडिकल कॉलेजोंव नर्सिंग कॉलेजोंकी स्थापना के साथ-साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के संचालन पर भी विशेष जोर दे रही है, ताकि प्रदेश को कुशल, विशेषज्ञ व अनुभवी चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाॅफ मिल सके। इसी कड़ी में सरकार ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी में पीजी कक्षाओं के संचालन को मंजूरी दी है। विभागीय मंत्री ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज में एमएससी पाठ्यक्रम के अंतर्गत कुल 10 सीटों को स्वीकृत दी गई है। जिसमें कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनोकोलाॅजी नर्सिंग, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग व मेन्टल हेल्थ नर्सिंग विषयों में 2-2 सीटें शामिल है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन विषयों में एमएससी नर्सिंग के नवीन पाठ्यक्रम का विधिवत संचालन किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि लम्बे समय से नर्सिंग कॉलेज टिहरी में एमएससी पाठ्यक्रम संचालन की मांग की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम संचालन को विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके उपरांत विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा एमएससी नर्सिंग कक्षाओं के संचालन की संस्तुति सरकार को की गई। डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में नर्सिंग कॉलेज टिहरी में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम 40 सीटों के साथ संचालित किया जा रहा है, अब एमएससी नर्सिंग की 10 सीटों के साथ पीजी कक्षाओं का संचालन शुरू हो जायेगा। सरकार नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक क्षमता एवं गुणवत्ता विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी रुड़की के सहयोग से आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम
Next: व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.