Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जीजा से मारपीट करने पर सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

जीजा से मारपीट करने पर सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी क्षेत्र में पत्नी से हुए झगड़े के बाद सालों ने अपने जीजा और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। घटना में युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरुषोत्तम नगर, पथरी निवासी राजन पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे उसका अपनी पत्नी के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके पक्ष को फोन पर जानकारी देने लगी। शाम करीब 4:20 बजे उसकी पत्नी का भाई नितिन और उसका एक अन्य रिश्तेदार बाबूराम, दोनों निवासी शिकारपुर थाना मंगलौर, उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि घर पहुंचते ही दोनों ने बिना किसी बातचीत के गाली-गलौच शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसकी मां गुड्डी मौके पर पहुंची और बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। हमले में राजन के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसकी मां को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 22 किलो गांजा बरामद
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह का विशेष अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.