Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारतीय गोरखाओं के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश
  • देहरादून

भारतीय गोरखाओं के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

RNS INDIA NEWS 14/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  चकराता क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भारतीय गोरखाओं के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक और विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर गोरखा समाज में आक्रोश है। इस मामले में चकराता के गोरखा समाज ने विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बुधवार को एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात के दौरान गोरखा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तराखंड में गोरखा समुदाय राज्य निर्माण से पहले से ही सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। सेना, अर्धसैनिक बलों और सीमाई सुरक्षा में गोरखा समाज का ऐतिहासिक योगदान रहा है। कहा कि सोशल मीडिया पर गोरखा समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया मंचों पर कोटी-कनासर, चकराता क्षेत्र के पूर्व प्रधान सहित अन्य को विदेशी बताए जाने के आरोप सामने आए हैं। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। विधायक प्रीतम सिंह ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि स्थानीय कुछ युवक बयानबाजी कर रहे हैं। आरोपियों के नाम व जानकारी पैनड्राइव में पुलिस को कार्रवाई के लिए दी गई है। शिकायतकर्ताओं में गोदावरी थापली, दीप बोहरा, राहुल पुन (पूर्व प्रधान), पदम छेत्री, मनोज थापा, पदम बिष्ट, हरि बहादुर, राजवीर छेत्री, विकास थापा, धर्मपाल राणा, दिवान थापा, विजय तमांग, रमेश डांगी, कमल थापा, अमित पुन, बाबलू ठाकुर सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों के जेवरात उड़ाने वाला आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार
Next: राज्य गठन के बाद बने फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.