Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राज्य आंदोलनकारियों को बीस हजार रूपए पेंशन की मांग
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य आंदोलनकारियों को बीस हजार रूपए पेंशन की मांग

RNS INDIA NEWS 14/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। तराई किसान भूमि सुधार संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भगवान जोशी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने खटीमा शहीद स्थली आगमन पर राज्य आंदोलनकारियो, पूर्व सैनिकों तथा किसानों की लंबित मांगों पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा तथा उनकी न्यायोचित मांगों का समर्थन किया। चिन्हित वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं किसान संगठन के महासचिव भगवान जोशी ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस की इस बात पर निंदा की कि उपरोक्त दोनों पार्टियां एक राय होकर पूर्व विधायकों तथा वर्तमान विधायकों की पेंशन और वेतन में अंधाधुंध पचास प्रतिशत की बढ़ोतरी कर अपने निजी हित साधने में लगी हुई हैं। वहीं, 15 हजार चिन्हित राज्य आंदोलनकारी परिवारों को पेंशन के नाम पर केवल सरकार द्वारा झुनझुना पकड़ाया गया है, जो कि राष्ट्रीय पार्टियों के स्वार्थी चरित्र को उजागर करता है। जोशी ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की घोर निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि अगर लोकतंत्र सेनानी की तर्ज पर चिन्हित आंदोलनकारियों को पेंशन 20 हजार रुपये स्वीकृत नहीं की गई, तो 2027 में समूचे उत्तराखंड के चिन्हित आंदोलनकारी, आवश्यकता पड़ने पर अपने हितों की रक्षा के लिए क्षेत्रीय ताकतों से हाथ मिलाकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों का चुनावी खेल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जोशी ने चिह्नीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण हेतु सरकार से मांग की है कि अविलंब शासनादेश जारी कर चिह्निकरण की प्रकिया पुनः प्रारंभ की जाए तथा किसान संगठन के महासचिव भगवान जोशी ने खटीमा में लंबित थारू-गैर थारू भूमि विवाद के समाधान हेतु सरकार से मांग की हैं कि बरसो से लंबित भूमि विवाद के समाधान हेतु सरकार द्वारा एक उच्चस्तरीय सक्षम कमेटी गठित किया जाए जिससे खटीमा क्षेत्र के हजारों गैर-थारू कृषक को थारू गैर-थारू भूमि विवाद से मुक्ति प्रदान की जा सके। अगर समय रहते उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान 2027 चुनाव से पूर्व नहीं किया गया तब क्षेत्र के किसान ,पूर्व सैनिक तथा राज्य आंदोलनकारी संगठित होकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को 2027 में सीधे चुनौती देने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर सिमकनी नौले के आसपास चला स्वच्छता अभियान
Next: लाखों के जेवरात उड़ाने वाला आरोपी पांच घंटे में गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.