Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दुष्कर्म मामले की विवेचना में लापरवाही पर महिला उपनिरीक्षक निलंबित
  • नैनीताल

दुष्कर्म मामले की विवेचना में लापरवाही पर महिला उपनिरीक्षक निलंबित

यह कार्रवाई दुष्कर्म के एक प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रतिवादी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों के बाद की गई है।
RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। महिला अपराध से जुड़े एक गंभीर मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक मंजू नेगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दुष्कर्म के एक प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रतिवादी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों के बाद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं थाने में अक्टूबर 2025 में एक युवती की ओर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोप लगा कि जांच अधिकारी महिला उपनिरीक्षक मंजू नेगी ने आरोपी भगवत सरण को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हुई।

शिकायत के बाद कराई गई आंतरिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके आधार पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से महिला उपनिरीक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और गंभीर है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी सहायिका से 45 तोला सोना और 5.50 लाख ठगे
Next: उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने प्रदेश की फिल्म नीति को बताया प्रभावी एवं बेहतर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.