Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी सहायिका से 45 तोला सोना और 5.50 लाख ठगे
  • देहरादून

आंगनबाड़ी सहायिका से 45 तोला सोना और 5.50 लाख ठगे

जान-पहचान बढ़ने पर नवलदीप ने गीता को बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है।
RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विश्वास में लेकर एक आंगनबाड़ी सहायिका से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। एक परिचित युवक ने महिला को अपनी मजबूरी का वास्ता देकर उससे साढ़े पांच लाख रुपये नकद और 45 तोला सोना ठग लिया। आरोपी ने महिला का सोना गोल्ड लोन बैंकों में गिरवी रखवाकर उसके पैसे भी हड़प लिए। तीन साल पहले हुई घटना में पीड़िता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथीबड़कला स्थित विजय कॉलोनी निवासी गीता शर्मा आंगनबाड़ी सहायिका हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य करने के दौरान एक अन्य महिला कार्यकर्ता के माध्यम से उनकी पहचान नवलदीप सिंह निवासी पंत रोड, सुभाषनगर, क्लेमनटाउन से हुई थी। जान-पहचान बढ़ने पर नवलदीप ने गीता शर्मा को बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। आरोप है कि नवलदीप ने गीता से करीब 5.50 लाख रुपये नकद उधार ले लिए। इसके बाद उसने और पैसों की जरूरत बताकर गीता शर्मा का 45 तोला सोना राजपुर रोड स्थित मुथूट गोल्ड लोन और शिमला बाईपास स्थित केपरी गोल्ड लोन बैंक में गिरवी रखवा दिया। गोल्ड लोन से मिली लाखों की रकम भी आरोपी ने यह कहकर ले ली कि वह एक महीने के भीतर सारा पैसा लौटाकर जेवर छुड़ा देगा। महिला ने बैंक लॉकर से सोना निकालकर आरोपी को दिया था। पीड़िता के मुताबिक इस घटना को तीन साल बीत चुके हैं। जब भी वह अपने पैसे और जेवर वापस मांगती हैं, आरोपी टालमटोल करता है। अब आरोपी ने पैसा लौटाने से साफ इनकार कर दिया है और धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि यह सोना उनके बच्चों और उनका था जो परिजनों की नजर में अभी भी लॉकर में सुरक्षित है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवजात की असमय विदाई, लेकिन मानवता की अमर मिसाल बनी
Next: दुष्कर्म मामले की विवेचना में लापरवाही पर महिला उपनिरीक्षक निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.