Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चोरी के शक में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

चोरी के शक में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मजदूर की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि चोरी के शक में मजदूर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह डायल 112 पर सूचना मिली थी कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दीपक इंडस्ट्रीज के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। मृतक की पहचान पप्पू वर्मा, निवासी ग्राम मर्थुवा सरैय्या, थाना महाराजगंज, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी आजादनगर वार्ड तीन, रुद्रपुर के रूप में हुई। वह 42 वर्ष का था। शव पर आंख, बाएं कंधे और दाहिने हाथ पर चोट और रगड़ के निशान पाए गए।

मृतक के दामाद पवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक घटनास्थल के आसपास दिखाई दिए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रविवार रात पप्पू एक गोदाम में घुस गया था, जहां फोम की मैट रखी थीं। चोरी के शक में उन्होंने बांस के डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में योगेश पांडे पुत्र विनय कुमार पांडे, सुजीत सरोज पुत्र कमलेश और अबू तालीब पुत्र मोहम्मद वकील, तीनों निवासी हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से डंडे बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विहार लूटकांड का खुलासा, पीड़ित का रिश्तेदार निकला साजिशकर्ता
Next: आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.