Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई को 15 तक का अल्टीमेटम : गोदियाल
  • ऊधम सिंह नगर

उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई को 15 तक का अल्टीमेटम : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किसान सुखवंत के आत्महत्या प्रकरण में उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार को 15 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि किसान सुखवंत ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में जिन अधिकारियों का नाम लिया है, उन सब पर कार्रवाई हो। वीडियो में जताई गई इच्छा के अनुरूप ही मामले की जांच की जाए और इस प्रकरण में वीडियो के आधार पर एसएसपी ऊधमसिंह नगर पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 15 तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। मंगलवार को रुद्रपुर के एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए गोदियाल ने कहा कि हम प्रदेश की सरकार को मजबूर करेंगे कि वह अपराधियों का साथ देना छोड़े। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जो संविधान में दायित्व दिए गए हैं, उनका वह निर्वहन करें और जनता का साथ दें। 15 जनवरी तक जिले के एसएसपी को निलंबित करें और उन पर प्राथमिकी दर्ज करें। इसके बाद कानून के तहत जांच हो। जांच पारदर्शी हो। सरकार इस बात का ध्यान रखे कि उसके सामने एक मजबूत और समझौता नहीं करने वाला विपक्ष खड़ा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार को घुटने के बल आना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि अंकिता के माता-पिता जो मांग करेंगे, उसी आधार पर जांच कराएंगे। उनके माता-पिता से प्रार्थना पत्र लिया, लेकिन उनके प्रार्थना पत्र पर जांच न कराकर किसी दूसरे के प्रार्थना पत्र पर सीबीआई जांच की संस्तुति की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जांच को भटकाने का तरीका है। सीबीआई किस विषय पर जांच करेगी, यह भी सरकार सार्वजनिक करे। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि किसान सुखवंत की आत्महत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 15 जनवरी तक एसएसपी का निलंबन किए जाए और जिनके भी नाम वीडियो में आए हैं, उन सभी के नाम प्राथमिकी दर्ज करें। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो जनता का क्या होगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, मीना शर्मा, संदीप चीमा, सुमित्तर भुल्लर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती
Next: किसान सुखवंत से धोखाधड़ी के मामले की जांच को एसआईटी गठित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.