Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। विभाग ने संकायवार रोस्टर के साथ भर्ती प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा जाएगा।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत स्थायी फैकल्टी की नियुक्ति करना है। इसी क्रम में श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 27 संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। विभाग द्वारा तैयार किए गए रोस्टर में बैकलॉग के रिक्त पदों को भी शामिल किया गया है, जिनमें अनुसूचित जाति के 115, अनुसूचित जनजाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 67, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 37 और अनारक्षित श्रेणी के 136 पद शामिल हैं।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 567 पद स्वीकृत हैं, जिनके सापेक्ष 202 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं, जबकि 365 पद रिक्त चल रहे हैं। इन रिक्त पदों पर चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों का लाभ मिलेगा, जिससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार आएगा।

भर्ती विभिन्न विषयों में की जाएगी, जिनमें एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, ब्लड बैंक, फोरेंसिक मेडिसिन, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, फार्माकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, टीबी एवं चेस्ट, ऑप्थलमोलॉजी, साइकियाट्री, डेंटिस्ट्री, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, रेडियोडायग्नोसिस, ईएनटी, इमरजेंसी मेडिसिन, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, वायरोलॉजी, ऑब्स एंड गायनी, रेडियोथेरेपी, एनेस्थीसियोलॉजी तथा स्टैटिस्टिक्स जैसे विभाग शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय की शोध छात्रा की पुस्तक जर्मनी से प्रकाशित
Next: उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई को 15 तक का अल्टीमेटम : गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.