Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में सफाई कर्मियों को वेतन न मिलने पर आक्रोश
  • देहरादून

दून अस्पताल में सफाई कर्मियों को वेतन न मिलने पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आउटसोर्स सफाई कर्मियों का दिसंबर माह का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने धरना देना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें दिसंबर माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जबकि नवंबर का भी आधा वेतन ही दिया गया है। उधर, अस्पताल में प्राचार्य, एमएस एवं डीएमएस के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दिसंबर का वेतन नहीं मिलने और नवंबर में 12539 रुपये की जगह छह से सात हजार रुपये ही देने पर कॉलेज एवं अस्पताल के 125 सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। गौरतलब है कि पिछले महीने भी वेतन को लेकर विवाद हुआ था। जिसे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद सुलझाया गया था, लेकिन इस माह फिर वही स्थिति बन गई है। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि मामले का हल निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान रीता, मंजू, गोमती, सुमन, मीनाक्षी, गुड्डी, राधा, गंगोत्री, रेखा, प्रकाश, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैदराबाद में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक
Next: गणेश गोदियाल के खिलाफ केस दर्ज कराने को दी शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.