Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
CM dhami image

देहरादून(आरएनएस)। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान आध्यात्मिक विचारक और प्रभावशाली वक्ता थे, जिनके विचार आज भी समाज और विशेषकर युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन और देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को विश्व मंच पर स्थापित किया। अपनी ओजस्वी वाणी और बौद्धिक विचारों के माध्यम से उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया। उनका संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर, सशक्त और चरित्रवान भारत के निर्माण में उनकी भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 जनवरी
Next: मवेशी चराने जंगल गए वृद्ध को बाघ ने हमला कर मार डाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.