Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • खरसाली में आग से दुकान-मकान सहित दोपहिया वाहन जले
  • उत्तरकाशी

खरसाली में आग से दुकान-मकान सहित दोपहिया वाहन जले

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में बीते शनिवार आधी रात को अचानक एक लकड़ी की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में एक मकान, एक दुपहिया वाहन और एक रसोई आ गई। राजस्व प्रशासन की टीम आग से हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को दोपहर बाद गांव पहुंची।
शनिवार आधी रात हुए भीषण अग्निकांड में खरसाली में दुकान पर काम करने वाले नवीन कुमार की आरा मशीन पूरी तरह जल गई। साथ ही दुकान में रखे अन्य कारीगरों के लकड़ी काटने के औजार भी आग की भेंट चढ़ गए। वहीं पड़ोस के सुनील लाल के रसोईघर में आग लग गई जिससे पूरा सामान जल गया। रकम लाल का दुपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गया। इसके अलावा सुगा लाल का मकान भी आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से घर में मौजूद लकड़ी का अन्न भंडार व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। गांव होने के कारण यहां फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं थी। ग्रामीणों ने देर रात आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की इस घटना में गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। ग्राम प्रधान नीतू उनियाल सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों का जल्द नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। नायब तहसीलदार बड़कोट खजान सिंह असवाल ने बताया कि गांव में आग की घटना सूचना देर से मिली। राजस्व टीम रविवार दोपहर को गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौन जुलूस निकालकर करेंगे कार्रवाई का विरोध
Next: पेटशाली इंटर कॉलेज के दो छात्र राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.