Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में बंद रहा बेअसर, सड़कों और बाजारों में बनी रही चहल पहल
  • देहरादून

पछुवादून में बंद रहा बेअसर, सड़कों और बाजारों में बनी रही चहल पहल

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच को लेकर कुछ संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा रविवार को आहूत उत्तराखंड बंद पछुवादून और जौनसार बावर में बेअसर रहा। सुबह से ही बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल रही। जनजीवन सामान्य रहा। बाजार खुले होने से साप्ताहिक अवकाश के दिन पर लोग सुबह से बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे। विकासनगर समेत डाकपत्थर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और जौनसार बावर के कालसी, साहिया, चकराता, त्यूणी समेत अन्य बाजारों में सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग, अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। कहीं भी विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। सरकार पहले ही अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है। इससे पछुवादून में उद्योग व्यापार मंडल ने बंद में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था। विपक्षी दलों की ओर से भी पछुवादून में बंद को लेकर हलचल नहीं दिखाई दी। उक्रांद, कांग्रेस के नेताओं ने स्थानीय स्तर पर बंद और विरोध प्रदर्शन से रविवार को दूरी बनाए रखी। इससे क्षेत्र में जनजीवन सामान्य रहा। व्यापार मंडल महामंत्री भारत कालरा ने कहा कि बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा और रोजमर्रा का कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा। परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह चालू रहीं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, प्रस्तावित बंद को लेकर सुबह से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर तक स्थिति सामान्य रहने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम की भूमि पर बनी पार्किंग का संचालन अधिकार निगम को मिले: तारा चंद्र जोशी
Next: 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ यूपी का व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.