Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गूगल पर जी-पे समाधान तलाशना पड़ा महंगा, रिटायर वैज्ञानिक से 3.49 लाख की ठगी
  • देहरादून

गूगल पर जी-पे समाधान तलाशना पड़ा महंगा, रिटायर वैज्ञानिक से 3.49 लाख की ठगी

गूगल पर जी-पे से जुड़ी समस्या का समाधान खोजने के दौरान ठगों ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर बैंक खाते से 3.49 लाख रुपये निकाल लिए।
RNS INDIA NEWS 11/01/2026
hacker

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के 82 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक साइबर ठगों का शिकार हो गए। गूगल पर जी-पे से जुड़ी समस्या का समाधान खोजने के दौरान ठगों ने उनके मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर बैंक खाते से 3.49 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के बेटे संजय सेमवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता डॉ. प्रेम बल्लभ सेमवाल नत्थनपुर, जोगीवाला में रहते हैं। 15 दिसंबर को उनका जी-पे खाता निष्क्रिय हो गया था। समस्या सुलझाने के लिए उन्होंने 23 दिसंबर को गूगल पर जानकारी खोजी। कुछ ही देर बाद एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी चंद्रा बताया। मदद के नाम पर उसने एक एपीके फाइल भेजी, जिसे मोबाइल में इंस्टॉल करवा लिया गया। फाइल डाउनलोड होते ही ठग ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया और अपने खाते को पीड़ित के बैंक खाते से जोड़ दिया। इसके बाद तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए 3,49,000 रुपये निकाल लिए गए। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उधर, रायपुर क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। सोडा सरोली निवासी हरीश चंद से फोन पर झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.04 लाख रुपये की ठगी कर ली। बताया गया कि 7 से 13 दिसंबर के बीच उनके बैंक खाते से यह रकम निकाली गई। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेले में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, कांग्रेस के बयानों का जताया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.