Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 12 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन करेगी कांग्रेस
  • अल्मोड़ा

12 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन करेगी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 11/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने और इसके अधिकारों में कटौती के विरोध में देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चलाने की घोषणा की। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने 12 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध आंदोलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आंदोलन का पहला चरण सोमवार, 12 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन जिला और महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से मनरेगा बचाओ संघर्ष की औपचारिक शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण जनता, मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मनरेगा से जुड़े उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी और केंद्र सरकार की नीतियों से होने वाले प्रभाव को सामने रखा जाएगा। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने, योजना के बजट में बढ़ोतरी करने और मजदूरों को समय पर रोजगार व भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। 7 फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव किया जाएगा, जबकि 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय स्तर पर समापन रैलियों का आयोजन होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस पार्टी इस अभियान को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच ले जाएगी और मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना
Next: मौन जुलूस निकालकर करेंगे कार्रवाई का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.