Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर को कार से कुचला
  • हरिद्वार

पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर को कार से कुचला

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार में शनिवार को पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते जानलेवा बन गया। हरियाणा से आए पर्यटकों पर आरोप है कि किराया देने से इन्कार करते हुए भागने के दौरान उन्होंने पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपित फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।   पुलिस के अनुसार, सोनीपत हरियाणा के दो युवक अपनी कार से हरिद्वार आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी रोड़ी बेलवाला पार्किंग में खड़ी की और हरकी पैड़ी चले गए। लौटने पर पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे किराया मांगा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।   आरोप है कि दोनों पार्किंग का किराया न देकर बैरियर तोड़कर भागने लगे। इस दौरान उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे पार्किंग मैनेजर सहदेव निवासी बोंगला बहादराबाद को भी उन्होंने कुचल दिया। जिससे सहदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिद्वार से हायर सेंटर रेफर करने के दौरान सहदेव सिंह की मौत हो गई।  पार्किंग में अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपित फरार हो गए। उनकी पहचान विशाल और सूरज निवासीगण सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए पार्किंग कर्मचारियों ने आरोपितों की कार में तोड़फोड़ भी की। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से सुलह के लिए दिल्ली गए युवक और उसके दोस्त के संदिग्ध हालात में मिले शव
Next: सगाई टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर की चाकू से हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.