Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रीष्मकाल से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम ने ली विभागीय बैठक
  • अल्मोड़ा

ग्रीष्मकाल से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम ने ली विभागीय बैठक

RNS INDIA NEWS 08/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने, जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट से निपटने के लिए पेयजल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की मांग में वृद्धि होती है, ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि समय रहते कमियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सके और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने पेयजल की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों और आपूर्ति लाइनों की नियमित जांच कराई जाए तथा किसी भी तरह की शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की शीघ्र मरम्मत, वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान और आवश्यकता पड़ने पर टैंकर व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समयबद्ध तथा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की और उन्हें तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Next: चालान लिंक का मैसेज भेज खाते से 3.68 लाख उड़ाए

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.