Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग मामले में फंसी उर्मिला सनावर पहुंचीं देहरादून, एसआईटी के सामने होंगी पेश
  • देहरादून

ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग मामले में फंसी उर्मिला सनावर पहुंचीं देहरादून, एसआईटी के सामने होंगी पेश

बीते कुछ दिनों से उर्मिला सनावर का कोई पता नहीं चल पा रहा था। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था।
RNS INDIA NEWS 06/01/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में घिरी अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को देहरादून पहुंच गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह बुधवार, 07 जनवरी को विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष पेश होंगी, जहां उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। उर्मिला की मौजूदगी से मामले की जांच ने एक बार फिर गति पकड़ ली है।

बीते कुछ दिनों से उर्मिला सनावर का कोई पता नहीं चल पा रहा था। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। इस बीच हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें बयान और साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ले में उर्मिला का घर बताया गया है।

उर्मिला सनावर पूर्व विधायक सुरेश राठौर से विवाह के बाद सुर्खियों में आई थीं। हाल के दिनों में वह अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से सामने आई थीं। इसी क्रम में उन्होंने इस मामले में कुछ भाजपा नेताओं की भूमिका होने का आरोप लगाया था। 29 दिसंबर को वह सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं, जिसके बाद से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को भी उर्मिला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार नोटिस की कार्रवाई की। अब उनके देहरादून पहुंचने के बाद एसआईटी उनसे जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी की ओर से देहरादून के डालनवाला थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में आरोप है कि दोनों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर छवि खराब करने और दंगे भड़काने की साजिश रची। तहरीर में कांग्रेस, यूकेडी और आम आदमी पार्टी को भी कथित साजिश का सूत्रधार बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

उर्मिला सनावर ने फिल्म और टेलीविजन जगत में भी काम किया है। अब एसआईटी के समक्ष उनकी पेशी के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीव संघर्ष में घायलों और पशु क्षति के मामलों में 249.18 लाख का मुआवजा वितरित
Next: अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा निर्णय : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.