Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में भाजपा नेता ने युवक को गोली मारी, मौत
  • नैनीताल

हल्द्वानी में भाजपा नेता ने युवक को गोली मारी, मौत

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार देर रात हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर जज फार्म निवासी एक युवक को गोली मारने का आरोप है। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, जज फार्म निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी रविवार रात अपने मित्र कमल के साथ स्कूटी से गौलापार गया था। बताया गया कि कमल के एक रिश्तेदार ने नई गाड़ी खरीदी थी, उसी की पार्टी में दोनों शामिल हुए थे। वापसी के दौरान दोनों डहरिया स्थित पार्षद अमित बिष्ट के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पार्षद का बेटा नितिन का करीबी मित्र था और कुछ दिन पहले उसका किसी अन्य गैंग से विवाद हुआ था। इसी मामले में बातचीत के लिए दोनों युवक रात में पार्षद के घर गए थे।

आरोप है कि जैसे ही गेट पर बेल बजाई गई, पार्षद ने छत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पहला फायर जमीन पर लगा, जबकि दूसरा फायर नितिन की पीठ में जा लगा। गोली लगने के बाद नितिन घसीटते हुए नहर किनारे गिर गया। इसके बाद तीसरा फायर कमल पर किया गया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। कमल का आरोप है कि इसके बाद भी उसका पीछा किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में लिया। कमल ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पार्षद के बेटे के हाथ में भी एक रिवॉल्वर थी और दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

सोमवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक नितिन लोहनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, नितिन की पीठ में गोली के 50 से अधिक छर्रे पाए गए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 जनवरी
Next: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अल्मोड़ा में विशाल जुलूस, सीबीआई जांच की उठाई मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.