Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी कलक्ट्रेट गेट पर यूकेडी ने सरकार का पुतला जलाया
  • पौड़ी

पौड़ी कलक्ट्रेट गेट पर यूकेडी ने सरकार का पुतला जलाया

RNS INDIA NEWS 30/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल तथाकथित वीआईपी पर कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग के लिए यूकेडी ने जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। साथ ही उर्मिला सनावर की सुरक्षा की मांग भी उठाई। मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आशुतोष ने कहा कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उस तथाकथित वीआईपी के नाम का सार्वजनिक रूप से नाम उजागर किया है बाजवूद इसके सरकार मामले में चुप्पी साधे हुए है। कहा कि इस पूरे मामले में फिर से सर्वोच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सभी लोगों से इस सरकार के चेहरे को बेनकाब करने के लिए उनका साथ देने की अपील की। उन्होंने सोशल उर्मिला सनावर की उर्मिला की सुरक्षा की मांग उठाई। चेतावनी दी कि उर्मिला सनावर के साथ कुछ भी गलत हुआ तो यूकेडी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, देवेश डोभाल, बलवंत गुसाईं, जेपी नैनवाल, जवाहर लाल भट्ट, लोकेश बहुगुणा, सरस्वती देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनारक्षी कन्हैया को मिला स्वर्ण पदक
Next: पुलिस ने पकड़े 17 पेटी नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.