Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पत्थरबाजी प्रकरण: लालमणि और सीताराम पर साजिश का आरोप
  • देहरादून

पत्थरबाजी प्रकरण: लालमणि और सीताराम पर साजिश का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस।  मनसा देवी रेलवे फाटक पर पत्थरबाजी में सीताराम रणाकोटी और लालमणि रतूड़ी पर साजिश का आरोप है। पुलिस ने सिर्फ इन दो लोगों को ही नहीं, बल्कि अन्य 16 लोगों को भी पत्थरबाजी मामले में मुख्य आरोपी बताया है। प्रकरण में 618 लोगों के खिलाफ बीएनएस की दस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धारा भी शामिल है। मामले में सीताराम और लालमणि के अलावा छह लोग नामजद भी हैं, जिनमें से दो लोगों को पुलिस बीते रविवार को ही घटनास्थल से हिरासत में ले चुकी है। पत्थरबाजी प्रकरण में ऋषिकेश पुलिस की यह कार्रवाई कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट की शिकायत पर की गई है। उन्होंने तहरीर में बताया कि वनभूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस सुरक्षा में तैनात थी। 28 दिसंबर को श्यामपुर में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध हुआ। आक्रोशित लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाया गया। आरोप है कि आक्रोशित भीड़ की अगुवाई कर रहे सीताराम रणाकोटी, लालमणि रतूड़ी, योगेश डिमरी उर्फ आंवला न्यूज, विकास सेमवाल, जहांगीर आलम, गंगा प्रसाद सिमल्टी, पूजा पोखरियाल, राजेंद्र गैरोला और दस अज्ञात महिला-पुरुषों ने लगातार भीड़ को उकसाया। रोड और रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए भड़काते हुए फेसबुक लाइव में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की, जिससे भीड़ उग्र होकर नारेबाजी करते हुए न सिर्फ मरने-मारने पर उतारू हुई, बल्कि आक्रोशित लोग अभद्रता करते हुए नेशनल हाईवे और मनसा देवी में रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गए। कोतवाल ने बताया कि इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। जाम में आपाताकालीन 108 सेवा भी बाधित हो गई। एम्बुलेंस में सवार मरीजों को बामुश्किल अन्य मार्गों से अस्पताल तक पहुंचाया गया। भीड़ को हटाने के प्रयास में सीताराम राणाकोटी व लालमणि रतूडी ने फिर से उन्हें भड़काकर साजिश के तहत रेलवे ट्रैक जाम किया। इससे छह ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थरों से जान से मारने की नीयत से पथराव किया। अफरा-तफरी में पुलिसकर्मी और जाम में फंसे लोगों की जान पर बन आई। बताया कि भीड़ से जहांगीर आलम और गंगा प्रसाद सिमल्टी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 500 से 600 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता
Next: युवा पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन में ग्रामीण विकास और पलायन रोकने पर मंथन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.