Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • युवा पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन में ग्रामीण विकास और पलायन रोकने पर मंथन
  • अल्मोड़ा

युवा पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन में ग्रामीण विकास और पलायन रोकने पर मंथन

RNS INDIA NEWS 29/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में सोमवार को उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से युवा पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, उनके कर्तव्यों और ग्रामीण विकास में उनके योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है। समाज को सही दिशा देना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और सभी वर्गों को साथ लेकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाना भी उनकी जिम्मेदारी है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने प्रतिनिधियों से गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने परिवारों को एकजुट रखने, स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, नागरिक कर्तव्यों के पालन और युवाओं को विकास कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक कमल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि यदि समाज की जरूरतों को समझते हुए सेवा भाव से योजनाओं का क्रियान्वयन करें, तो गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ की अवधारणा को जमीनी स्तर पर उतारने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के साथ कार्य करने से ग्रामीण विकास की गति तेज हो सकती है। सम्मेलन के दौरान शिशु मंदिर जीवनधाम के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में संयोजक दीपक कन्नू शाह, सह-संयोजक प्रेम लटवाल, जिला प्रचारक वीरेंद्र, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, लमगड़ा ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप मेहता, आनंद कनवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्थरबाजी प्रकरण: लालमणि और सीताराम पर साजिश का आरोप
Next: प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.