Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छिद्दरवाला में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत
  • देहरादून

छिद्दरवाला में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   छिद्दरवाला में जंगल से सटे क्षेत्रों में वन्य जीवों की आमद से क्षेत्रवासी परेशान हैं। यहां आबादी क्षेत्र में लगातार गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्राम पंचायत छिद्दरवाला के आडवाणी प्लॉट स्थित एक आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में शुक्रवार देर शाम गुलदार की चहलकदमी कैद हुई है। फुटेज में गुलदार को सड़क पर टहलते हुए साफ देखा जा सकता है। सीसीटीवी वीडियो में एक और डरावना दृश्य सामने आया है, जिसमें गुलदार एक कुत्ते के पीछे तेजी से दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। जबकि कुत्ता जान बचाकर भागता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल और गहरा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे पहले चकजोगीवाला क्षेत्र में भी गुलदार की चहलकदमी देखी गई थी। जिसके बाद वन विभाग ने वहां पिंजरा लगाया था। वहीं छिद्दरवाला के आशा प्लॉट क्षेत्र में भी गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरा लगाया, लेकिन गुलदार अब तक पकड़ में नहीं आ सका है। अब गुलदार की धमक आबादी तक पहुंचने से ग्रामीणों में भारी दहशत है। लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने कहा कि गुलदार की लगातार चहलकदमी से क्षेत्र में किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर 5 हजार का जुर्माना
Next: दुष्कर्म प्रकरण में निचली अदालत को दोबारा सुनवाई के आदेश

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.