Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवा आकांक्षी रैपर्स के लिए हुआ रैप बैटल का आयोजन
  • देहरादून

युवा आकांक्षी रैपर्स के लिए हुआ रैप बैटल का आयोजन

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
18 (6)

देहरादून। शहर में रैप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आज देहरादून के बियरटेल्स में युवा आकांक्षी रैपर्स के लिए एक रैप बैटल का आयोजन किया गया। रेप बैटल में कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रील एनपी नौटियाल, जिन्हें उनके स्टेज नाम फैटी जे से जाना जाता है, प्रतियोगिता के विजेता के रूप में उभरा। उपविजेता का स्थान पुणे के अजान आलम द्वारा हासिल किया गया, जिन्हे उनके मंच नाम ऐ जेड एन से जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि फैटी जे को लोकप्रिय रैपर्स बाली और फोट्टी सेवन के लिए शो को ओपन करने का मौका मिलेगा, जो वेलेंटाइन डे के उपलक्ष में 13 फरवरी की शाम देहरादून में लाइव प्रदर्शन करेंगे। इस शो को मार्केटिंग डायरेक्टर बियरटेल्स विवेक कृष्णा और लोकप्रिय रेडियो जॉकी गौरव द्वारा जज किया गया। रैप बैटल की शुरुआत स्क्रीनिंग राउंड के साथ हुई, जिसमें प्रतिभागियों को मौलिकता, प्रवाह और विषय के आधार पर आंका गया। इसके बाद ट्रैक राउंड हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को उनके संगीत, गीत और प्रदर्शन पर आँका किया। अंत में दो रैपर्स के बीच फाइनल फेस ऑफ राउंड आयोजित किया गया। कार्यक्रम का एक मुख्या आकर्षण उत्तर भारत के प्रसिद्ध रैपर विवेक अरोड़ा उर्फ करमा द्वारा रैप प्रस्तुति रहा। इस अवसर पर बोलते हुए, विवेक कृष्णा ने कहा, “देहरादून के युवाओं की छिपी संस्कृति और प्रतिभा को देखने और बढ़ावा देने के लिए इस रैप बैटल का आयोजन किया गया। यह एक हिप-हॉप संगीत से भरा कार्यक्रम था जो आमतौर पर अन्य कार्यक्रमों में देखने को नहीं मिलती है।” आगे बताते हुए, विवेक ने कहा, “वेलेंटाइन डे मनाने के लिए हम 13 फरवरी को बियरटेल्स में एक विशेष हिप-हॉप संगीत संध्या का आयोजन करेंगे। शाम को लोकप्रिय रैपर्स बाली और फोट्टी सेवन द्वारा रैप प्रदर्शन देखा जाएगा, जो प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के साथ प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। यह दूनाइट्स के लिए अपनी तरह की एक संगीतमय शाम होगी।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम की घोषणाओं को गम्भीरता से लेते हुये कार्य करने के दिए निर्देश
Next: महिला स्वच्छता पर जागरूकता गोष्ठी 14 फरवरी को दौलाघट में

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.