Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का सख्त रुख, जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में गैरहाजिरी पर डीएम का सख्त रुख, जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
almora-news-1

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। इस मामले में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश दिए हैं और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी है।

मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इसे शासकीय निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना माना गया।

बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी से बार-बार दूरभाष द्वारा संपर्क किए जाने पर उनके द्वारा भिन्न-भिन्न कारण बताए गए, तथापि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बैठक में उपस्थित न होना एवं समीक्षा कार्य में बाधा उत्पन्न करना उनके द्वारा अपने शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है। इसके परिणामस्वरूप खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समुचित समीक्षा एवं निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने इस कृत्य को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन माना है। जिलाधिकारी द्वारा प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने के आदेश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में यदि किसी अधिकारी द्वारा आदेशों की अवहेलना, लापरवाही या बहानेबाजी की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री और शासन स्तर के कार्यक्रमों में पूर्ण गंभीरता, अनुशासन, उत्तरदायित्व और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉक्यूमेंट्री ‘द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ उत्तराखंड के टीजर और पोस्टर का विमोचन
Next: अल्मोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया सशस्त्र सीमा बल का 62वां स्थापना दिवस

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.