Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम से मारपीट, उपखंड अधिकारी घायल
  • अल्मोड़ा

बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम से मारपीट, उपखंड अधिकारी घायल

RNS INDIA NEWS 19/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्राम ढौरा में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज को गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर विद्युत विभाग की टीम जांच के लिए ग्राम ढौरा पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता दिनेश चंद्र, लाइन स्टाफ मनोज बिष्ट, ठेके पर कार्यरत कर्मचारी आनंद सिंह और वाहन चालक विक्रम सिंह शामिल थे। जांच के दौरान गांव के कुछ लोगों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि गोविंद सिंह अधिकारी, मोनू अधिकारी और दीपक अधिकारी ने टीम के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया गया कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, बिजली चोरी से संबंधित सामान जबरन छीन लिया और जांच से जुड़े सरकारी दस्तावेज फाड़कर नष्ट कर दिए। स्थिति बिगड़ने पर टीम के अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उपखंड अधिकारी को वहां से सुरक्षित निकाला। पीड़ित अधिकारी ने तहरीर में आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकी देने और सरकारी दस्तावेज नष्ट करने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही घटना के बाद मानसिक और शारीरिक भय का हवाला देते हुए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने जगदीश चंद्र जोशी, महासचिव बने अशोक
Next: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में कन्या भारती का गठन
  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.