Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • युवती की गोली मार कर हत्या, थाने पहुंच किया सरेंडर
  • छत्तीसगढ़

युवती की गोली मार कर हत्या, थाने पहुंच किया सरेंडर

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
default featured image

दो सहआरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े गोलीकांड से जिले में सनसनी

महासमुंद, 11 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय महासमुंंद से लगे हुए ग्राम बेलसोंडा में आज दोपहर एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने थाने पहुंचकर कर आत्मसमर्पण कर दिया। गोली कांड की इस घटना से जिले भर में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि बाइक सवार तीन युवकों में से एक ने रूपा धीवर (23) की कनपटी पर गोली मार दी। घायल हालत में युवती को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।
घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की बहन है जो उसके साथ दवाई खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका की बहन हेमलता के मुताबिक वे और रुपा दवाई खरीदकर मेडिकल स्टोर से वापस लौट रही थी तभी घर से करीब 100 मीटर दूर जगेश्वर देवांगन के घर के सामने उनके पीछे से बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे, जिसमें सवार एक युवक उनके नजदीक आया और रुपा की कनपटी के पास गोली चलाकर बाइक में फरार हो गया।
गोली की आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग पहुंच गए और रुपा को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। माना जा रहा है कि सिर पर गोली लगने से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई होगी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

आरोपी ने बताया-दिल्ली मेरठ से खरीदा था कट्टा
एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी नदीमोड़ घोड़ारी का निवासी चंद्रशेखर परमार (22) ने घटना को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया जबकि घटना के दो सहआरोपी भरत निषाद व एक अन्य फरार है। आरोपी ने बताया कि वह भरत निषाद की बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसके लिए उसने दिल्ली और मेरठ के बीच कट्टा खरीदा था। पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

बीएड की छात्रा थी युवती
जानकारी के मुताबिक मृतका रुपा बीएड की छात्रा थीं। उनका गांव के ही सुंदरनगर भाठापारा में मकान है। उनकी माता जमुना धीवर पंच हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैंगोंग झील पर चीन के साथ हुआ समझौता, पीछे हटेंगी दोनों सेनाएं : राजनाथ
Next: सोशल मीडिया का दुरूपयोग होने पर सख्ती बरतेगी सरकार : रविशंकर

Related Post

default featured image
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
default featured image
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
default featured image
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.