Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर नहीं कर पाई सरकार: गोदियाल
  • पौड़ी

प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दूर नहीं कर पाई सरकार: गोदियाल

RNS INDIA NEWS 18/12/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को राठ क्षेत्र के पाबौ, पैठाणी, चाकीसैंण और मजरामहादेव आदि जगहों पर लोगों से जनसंपर्क किया और सभाएं भी की। इससे पहले बुधवार को पौड़ी में कांग्रेस ने वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को लेकर रोष जाहिर कर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को पौड़ी से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने पाबौ, पैठाणी आदि क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क किया। यहां कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वह क्षेत्र में भ्रमण पर है। पैठाणी में आयोजित एक जनसभा में गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। गोदियाल ने कहा कि युवा सड़कों पर हैं और रोजगार के कोई साधन सरकार मुहैया नहीं करा पाई है। महंगाई और बेरोजगारी से आज लोग त्रस्त है। कहा कि आज वन्य जीवों के हमलों को रोकने के लिए सरकार के पास कोई कारगर उपाय तक नहीं है और जगह-जगह भालू और गुलदारों के हमलों से लोग आज सहमे हुए है। राठ में ही 60 से अधिक मवेशियों को भालू ने मार दिया है। आरोप लगाया कि सरकार को लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। गोदियाल ने लोगों का आह्वान किया कि इस सरकार को उखाड़ फेंके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह, जिला पंचायत सदस्य सीमा चमोली, चैत सिंह सहित आशा राम पंत, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर मंदिर ट्रस्ट को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल
Next: गोशाला का दरवाजा तोड़कर भैंस के बच्चे को उठा ले गया भालू

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.