Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चौथी के छात्र ने की आत्महत्या, सहपाठियों की कथित प्रताड़ना से था परेशान
  • राष्ट्रीय

चौथी के छात्र ने की आत्महत्या, सहपाठियों की कथित प्रताड़ना से था परेशान

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। हैदराबाद के चंदा नगर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह स्कूल में सहपाठियों की कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से काफी तनाव में था।

जानकारी के अनुसार प्रशांत को उसके क्लासमेट्स अक्सर इस बात पर चिढ़ाया करते थे कि वह स्कूल की यूनिफॉर्म ठीक ढंग से नहीं पहनता है। लगातार हो रहे इस व्यवहार से वह भीतर ही भीतर टूटता जा रहा था। घटना वाले दिन जब प्रशांत स्कूल से घर लौटा तो उसने न तो कपड़े बदले और न ही अपना स्कूल बैग उतारा। वह सीधे घर के वॉशरूम में गया और अपने स्कूल आईडी कार्ड की डोरी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो प्रशांत फंदे से लटका मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में उत्पीड़न और बुलिंग के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई छात्र बुलिंग का दोषी पाया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा सकता है या दूसरे संस्थान में अनिवार्य रूप से स्थानांतरित किया जा सकता है। इसके साथ ही दोषी छात्रों के लिए अनिवार्य मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और उम्र के अनुसार कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत न्याय पंचायतों में लगे जनसेवा शिविर
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.