Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गढ़वाली एवं कुमाऊनी भाषा के लिए ‘BHASHINI राज्यम् कार्यशाला’ का होगा आयोजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गढ़वाली एवं कुमाऊनी भाषा के लिए ‘BHASHINI राज्यम् कार्यशाला’ का होगा आयोजन

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

गढ़वाली एवं कुमाऊनी में एआई-सक्षम, वॉइस-फर्स्ट डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष फोकस
भारत सरकार की प्रमुख पहल BHASHINI का लक्ष्य एआई-संचालित उपकरणों के माध्यम से भाषा बाधाओं को समाप्त करना है

देहरादून(आरएनएस)। डिजिटल इंडिया भाषिणी BHASHINI डिवीजन (डीआईबीडी), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, उत्तराखंड राज्य आईटी मिशन, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से ‘BHASHINI राज्यम् कार्यशाला: उत्तराखंड अध्याय’ का आयोजन 17 दिसंबर 2025 को होटल रमाडा, देहरादून में हो रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य एआई-संचालित भाषा नवाचार के माध्यम से वॉइस-फर्स्ट डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाना तथा गढ़वाली एवं कुमाऊनी की डिजिटल परिवर्तन यात्रा को गति देना है। राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन के अंतर्गत भारत सरकार की प्रमुख पहल BHASHINI का लक्ष्य एआई-संचालित उपकरणों के माध्यम से भाषा बाधाओं को समाप्त करना है, ताकि सभी भारतीय भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म और सेवाएं सुलभ हो सकें। उत्तराखंड अध्याय में नागरिकों को गढ़वाली और कुमाऊनी में वॉइस एवं टेक्स्ट इंटरफेस के माध्यम से शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जायेगा, जिससे राज्य की भाषाई पहचान को और सुदृढ़ किया जा सके। समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और गहन भाषाई विरासत के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड में गढ़वाली और कुमाऊनी भाषाएं सामाजिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय पहचान से गहराई से जुड़ी हुई हैं। कार्यशाला के दौरान डिजिटल इंडिया BHASHINI डिवीजन ने गढ़वाली एवं कुमाऊनी के लिए विशेष रूप से तैयार मजबूत एआई भाषा मॉडल, स्पीच रिकग्निशन सिस्टम और बहुभाषी अनुप्रयोगों के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। इन पहलों को सामुदायिक सहभागिता, नागरिक-नेतृत्व वाले भाषा योगदान और शैक्षणिक एवं संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे समावेशी और सतत डिजिटल भाषा विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यशाला में उत्तराखंड सरकार, डिजिटल इंडिया BHASHINI डिवीजन, शैक्षणिक संस्थानों और सिविल सोसायटी के वरिष्ठ नीति-निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अन्य हितधारक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वॉइस-फर्स्ट बहुभाषी गवर्नेंस के लिए BHASHINI के टूल्स का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें मित्र कार्यक्रम (MITRA) भी शामिल है—जो राज्यों की सक्रिय भागीदारी से एआई समाधानों के सह-विकास का मॉडल प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर भाषिणी समुदाय की भी शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य राज्य भाषा मिशनों की स्थापना कर राज्यों को डिजिटल भाषा अपनाने में नेतृत्व प्रदान करना होगा। साथ ही, भाषादान नागरिक-योगदान मंच का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से नागरिकों को गढ़वाली और कुमाऊनी में वॉइस एवं टेक्स्ट डेटा दान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि एआई मॉडल और अधिक सशक्त बन सकें तथा स्पीच-आधारित सेवाओं की सटीकता बढ़े सके। प्रतिभागियों ने विभिन्न विभागों के लिए भाषा प्रौद्योगिकी को शासन प्रक्रियाओं में एकीकृत करने के रोडमैप पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यशाला में सरकारी अधिकारियों और तकनीकी टीमों के क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे BHASHINI के टूल्स का प्रभावी उपयोग कर डिजिटल सेवाओं को अधिक समावेशी, सुलभ और भाषाई रूप से प्रासंगिक बनाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस–नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान
Next: प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 61861 आवेदन प्राप्त, 1670 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.