Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ
  • देहरादून

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
weather image

देहरादून (आरएनएस)। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड के मौसम में भी बदलाव आने के आसार हैं। विभाग का अनुमान है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में 21 दिसंबर के आसपास दिखाई देगा।

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन जिलों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का असर जारी है। अगले दो दिनों तक बिलासपुर और मंडी जिलों सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश में 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 और 21 दिसंबर को ऊंची चोटियों और जनजातीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केमू बस-पिकअप की टक्कर, बच्चों में मची चीख पुकार
Next: उत्तराखंड में धामी सरकार अगले 45 दिन तक खुद जनता के बीच जाएगी, समस्याएं करेगी हल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.