Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा ‘रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025’ से सम्मानित
  • देहरादून

155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा ‘रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025’ से सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-16 at 16.06.58_11zon

देहरादून। देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के भव्य वार्षिक राष्ट्रीय महासम्मेलन के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले डॉ. अनिल वर्मा को “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा अब तक 155 बार रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल कायम कर चुके हैं।

सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि ऋतु खंडूड़ी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक, सेक्रेटरी जनरल पी.एल.के. मूर्ति तथा विख्यात आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जन पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय शामिल रहे।

अतिथियों ने वर्ष 1971 से निरंतर रक्तदान कर रहे डॉ. अनिल वर्मा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।

इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल, रूस से आए प्रतिनिधि माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलालीना, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल एवं अमित पोखरियाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अनिल वर्मा जैसे रक्तदाताओं का सम्मान समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को नई ऊर्जा और दिशा देता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता
Next: केमू बस-पिकअप की टक्कर, बच्चों में मची चीख पुकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.