Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंजाब की गाड़ी से 3.42 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पंजाब की गाड़ी से 3.42 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-16 at 17.25.12_11zon

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिन्द्रा टीयूवी-300 वाहन से 13.695 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख बयालीस हजार रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार तड़के कटपतिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सराईखेत की ओर से आ रही महिन्द्रा टीयूवी-300 वाहन संख्या पीबी 65 एपी 4342 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 13.695 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस गांजा खरीद के स्रोतों के संबंध में भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज मेहरा (30 वर्ष), निवासी ग्राम लूटा बड़, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, करुणा नंदन (22 वर्ष), निवासी देवीपुरा मालधन चौड़, थाना रामनगर, जिला नैनीताल और विशाल सिंह (25 वर्ष), निवासी चोरपानी शिवनगर वार्ड संख्या 20, रामनगर, थाना रामनगर, जिला नैनीताल शामिल हैं। यहाँ पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र पाल, कांस्टेबल गणेश पांडे और कांस्टेबल प्रमोद ध्यानी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 दिसंबर
Next: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.