Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह देखने उमड़े लोग
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के भैंस गांव में चक्रव्यूह देखने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  तल्लानागपुर क्षेत्र के भैसगांव में चल रहे पांडव नृत्य में चक्रव्यूह का मंचन का आयोजन किया। सातवें द्वार पर अभिमन्यु छल कपट से वीरगति को प्राप्त होने का दृश्य देखकर उपस्थित सैकडों दर्शक भाव विभोर हो गए। कुछ देर के लिए क्षेत्र का वातावरण शांत हो गया। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय किया। चक्रव्यूह देखने के लिए दूर दराज क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। तल्लानागपुर क्षेत्र के भैंसगांव में पिछले दस दिनों से चल रहे पांडव नृत्य के 11वें चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें कौरवों की ओर से वीर अभिमन्यु को छल से मारने का मार्मिक मंचन स्थानीय कलाकरों ने किया। की चक्रव्यूक मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने रिबन काटकर किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न मांगें हल करने का आश्वासन दिया। कहा कि गांव में पैदल रास्ते के लिए इंटर लाक टायल के लिए खनन न्यास में प्रस्तावित है। जिसे आगामी बैठक में स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बालक अभिमन्यु का वध कौरव सेना द्वारा छल से मारने का मार्मिक दृश्य देखकर महिलाओं के आंखें छलक उठी। चक्रव्यूह मंचन में सभी पात्रों ने बेहतर अभिनय कर लोगों को आनंदित किया। इस अवसर पर जिपंस गंभीर बिष्ट, नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष संतोष रावत, क्षेपंस संतोषी देवी, नपं अध्यक्ष तिलवाड़ा विनीता देवी, प्रधान धर्मेन्द्र जगवाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवाण, मोहन सिंह, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र जगवाण, चक्रव्यूह मंचन के अध्यक्ष जितार सिंह जगवाण, युवा मोर्चो के अध्यक्ष आशीष कंडारी, अरूण चमोली, सुरेन्द्र सिंह, आनंद सिंह जगवाण, प्रदीप जगवाण समेत कई सैकडों लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीदेव सुमन पुस्तकालय की दुर्लभ पुस्तकें नष्ट होने की कगार पर
Next: ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.