Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी और पोखड़ा में वनकर्मी कर रहे स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट
  • पौड़ी

पौड़ी और पोखड़ा में वनकर्मी कर रहे स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी जिले के गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को वन विभाग ने एस्कॉर्ट करना शुरू की दिया है। हालांकि कल्जीखाल ब्लॉक में पहले से ही वन विभाग बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले से स्कूल लाने और ले जाने का काम कर रहा था। इसके बाद शासन स्तर से भी गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में पड़ने वाली स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन ने जिले के पौड़ी सहित पोखड़ा, कल्जीखाल, जयहरीखाल, खिर्सू, कोट, बीरोंखाल, द्वारीखाल ब्लॉकों में पड़ने वाले 20 स्कूलों का चयन कर यहां बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था करने के आदेश जारी किए थे। डीएम पौड़ी ने वन विभाग के साथ ही ग्राम प्रहरियों को भी यह जिम्मेदारी देने को कहा है। सोमवार को वन विभाग ने पोखड़ा ब्लॉक में घनियाखाल, चुरकंडई, देवकुंडई, के बच्चों को बगड़ीगाड़ स्कूल तक सुरक्षा दी गई। इंटर कॉलेज किनाथ में भी बच्चों को धुमाकोट रेंज की वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पहुंचाया। इसी तरह से पौड़ी रेंज के प्राइमरी स्कूल कमेड़ा तक दुर्गाकोट, कोटी आदि से आने वाले बच्चों को स्कूल छोड़ा गया। इन दिनों पौड़ी और पोखड़ा रेंज के कई गांवों में गुलदार के सक्रिय होने की वजह से लोगों में दहशत बनी है। ऐसे में स्कूल आवाजाही के गुलदार प्रभावित इलाकों में बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने पहले ही पूरे दिसंबर महीने के लिए स्कूलों को सुबह खोलने का समय सवा नौ बजे तो बंद करने का समय शाम तीन बजे तक किया हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट और लक्की शाह ने बताया है कि पौड़ी और पोखड़ा रेंज में पड़ने वाले स्कूलों में वनकर्मी बच्चों को सुरक्षित स्कूल ला और ले जा रहे हैं। पोखड़ा के उप शिक्षाधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि स्कूलों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए गए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर के भी किए दर्शन
Next: आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रेस्पांडर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.