Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • चार विभागीय बोटों के टेंडर पर बवाल, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • टिहरी

चार विभागीय बोटों के टेंडर पर बवाल, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति ने सोमवार को पर्यटन व टाडा (टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) विभाग की ओर से जारी विभागीय बोटों के टेंडर निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने डीएम/सीईओ टाडा नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को बोट यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएम को समस्या से अवगत कराया। बताया कि टाडा की ओर से 4 विभागीय बोटों के टेंडर मांगे गए हैं। जबकि सात साल से इन बोट का संचालन बंद है, अब इनका दोबारा से संचालन करना गलत है। वर्तमान में कोटी कालोनी में 120 से अधिक बोटिंग लाइसेंस जारी किए गए हैं। इससे उनके व्यवसाय में प्रतिकूल असर पड़ेगा। कहा कि यदि जरूरी है तो उक्त चार बोट को 4 बोटिंग प्वाइंट पर रेस्क्यू बोट के रूप में किया जाए। इस पर डीएम ने बताया कि इसका टेंडर हो चुका है। टाडा की बोर्ड बैठक में इसको लेकर बातचीत करेंगे। बोट यूनियन ने टेंडर निरस्त अथवा चारों बोट को एक ही पॉइंट पर तैनात करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष लखवीर चौहान, कोषाध्यक्ष अनूप पंवार, सचिव मनीष रावत, सौरभ पंवार, प्रवीन रावत, दिनेश पंवार, लोकमान रावत, जयपाल रावत, नीरज रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विज्ञान प्रदर्शनी में राइंका नवाखाल के रचित ने मारी बाजी
Next: श्रीदेव सुमन पुस्तकालय की दुर्लभ पुस्तकें नष्ट होने की कगार पर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि का आवासीय परिसर का काम अंतिम चरण में

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.