Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापरवाही पर तहसीलदार का स्थानांतरण
  • हरिद्वार

लापरवाही पर तहसीलदार का स्थानांतरण

RNS INDIA NEWS 11/02/2021
default featured image

रुडकी। डेढ़ माह पूर्व आयुक्त राजस्व परिषद द्वारा लक्सर तहसील के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में तहसीलदार की लापरवाही पाई गई है। आयुक्त की रिपोर्ट पर मुख्य सचिव ने तहसीलदार का स्थानांतरण तत्काल कर दिया है। उन्होंने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश भी जारी किए हैं। बीती 26 दिसंबर को उत्तराखंड राजस्व परिषद के आयुक्त बीएम मिश्रा ने लक्सर तहसील का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को यहां कई अनियमितताएं मिली थी। पता चला था कि एक वाद वर्ष 2008 से लंबित पड़ा हुआ है। 122 बी (सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा) के कुल 680 वादों में से महज 82 निस्तारित किए गए थे। शेष 598 वादों में कार्रवाई नहीं की गई थी। इनमें कई वाद तो दस साल से निस्तारित नहीं किए जा रहे थे। जबकि राजस्व परिषद के पत्र के बाद डीएम ने भी जुलाई 2020 में वादों के तत्काल निस्तारण के आदेश तहसीलदार को दिए थे। बिकी हुई जमीनों के दाखिल खारिज की पत्रावली भी पिछले चार साल से तहसील के अभिलेखागार में जमा नहीं कराई जा रही थी। पाया गया था कि तहसीलदार द्वारा तहसील के अनुभागों का नियमित निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा है। जिस कारण अनुभागों के ज्यादातर काम लंबित पड़े हैं। आयुक्त ने इसमें प्रथम दृष्टया लक्सर की तहसीलदार सुशीला कोठियाल की लापरवाही मानते हुए परिषद के अध्यक्ष के तौर पर इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजी थी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार का तबादला तत्काल प्रभाव से पौड़ी जिले में कर दिया है। उन्होंने प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना ही तहसीलदार को कार्यमुक्त करने के आदेश भी जारी किए हैं। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने आदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को जिला स्तर से कार्यमुक्त किया जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूथ कमेटी की बैठक में कुंजवाल ने साधा सरकार पर निशाना,कहा चार साल से पड़ा है प्रदेश का विकास ठप्प
Next: पुलिस का स्टीकर लगाकर तस्करी: गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.