Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जिला पंचायत क्षेत्र सारी में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। शनिवार शाम को जौंदला गांव के समीप लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हुआ, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्यालसौड़ ले जाया गया है, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों पाली गांव में गुलदार द्वारा एक व्यक्ति को निवाला बनाने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला और लगातार वन विभाग से गुलदार को पकड़ने तथा उसे मारने की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि गुलदार की मौजूदगी से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की जान पर खतरा बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कई स्थानों पर पिंजरे लगाए, नियमित गश्त बढ़ाई और सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी शुरू की। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को जौंदला गांव के पास लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। वन क्षेत्राधिकारी रेंज अगस्त्यमुनि हरिशंकर रावत ने गुलदार के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि गुलदार पूरी तरह सुरक्षित है और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी, जिसमें उसे रेस्क्यू सेंटर या सुरक्षित वन क्षेत्र में भेजे जाने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने गुलदार के पकड़े जाने को क्षेत्र के लिए तत्कालिक राहत बताया। उन्होंने कहा कि हालांकि गुलदार पकड़े जाने से लोगों में कुछ हद तक भय कम हुआ है, लेकिन ग्रामीणों को अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आशंका जताई कि क्षेत्र में अन्य गुलदार की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए वन विभाग को निगरानी और गश्त जारी रखनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाप-बेटे से मारपीट, पथराव में पांच पर केस दर्ज
Next: दूसरे के प्लाट को अपना बता बेचने की डील कर 2.30 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.