Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जवानों की परेड दक्षता जांचने पहुंचे एसएसपी
  • अल्मोड़ा

जवानों की परेड दक्षता जांचने पहुंचे एसएसपी

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
default featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित साप्ताहिक परेड में जवानों की दक्षता और फिटनेस का निरीक्षण किया। शुक्रवार को आयोजित परेड का उद्देश्य पुलिस बल में एकरूपता, अनुशासन और शारीरिक तथा मानसिक चुस्ती बनाए रखना रहा। एसएसपी ने परेड ग्राउंड में पहुंचकर सबसे पहले परेड का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने जवानों के साथ दौड़ लगाकर उन्हें बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान तेज चाल और दौड़ के अभ्यास के साथ ही ड्रिल, शस्त्राभ्यास और स्क्वाड ड्रिल कराई गई। उन्होंने जवानों को टीमवर्क, अनुशासन और सतर्कता को मजबूत पुलिसिंग की अनिवार्य शर्त बताया। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निर्माण से जुड़े प्रगतिशील कार्यों की जानकारी लेते हुए नव नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र को आवश्यक निर्देश दिए। परेड व निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन और फायर यूनिट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी
Next: नवजात की मौत पर कार्यवाही को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.