Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भरोसे का फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने शराब कारोबारी के खाते से उड़ाए लाखों
  • हरिद्वार

भरोसे का फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने शराब कारोबारी के खाते से उड़ाए लाखों

RNS INDIA NEWS 12/12/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  शराब कारोबार से जुड़े एक व्यवसायी के खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हल्द्वानी निवासी सचिन जायसवाल ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके अकाउंटेंट हरीश चंद्र पाल ने फर्म की चेकबुक का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर पुलिस के अनुसार, सचिन ने अपनी पत्नी गुंजन जायसवाल के साथ वर्ष 2014 में मैसर्स गुंजन जायसवाल एंड अदर्स के नाम से फर्म बनाकर बैंक ऑफ बड़ौदा चंद्राचार्य चौक (रानीपुर मोड़ शाखा) में खाता खुलवाया था। हरिद्वार में शराब बिक्री से जुड़े वित्तीय काम उन्होंने अकाउंटेंट हरीश को सौंपे थे। कारोबारी ने बताया कि हरीश लेन-देन, आरटीजीएस और चेक संचालन सहित सभी काम देखता था। इसी बीच, आरोपी ने फर्म की चेकबुक में फर्जी हस्ताक्षर करके लाखों रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बहेड़ी स्थित निजी खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित को तब शक हुआ, जब पुरानी चेकबुक मिली और खाते में संदिग्ध लेन-देन दिखे। आरोपी ने बैंक में मोबाइल नंबर बदलने वाले फॉर्म में भी बिना अनुमति अपना नंबर दर्ज करा लिया था। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मलिन बस्तियों के सुधार, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित
Next: एसएसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अपराध पर जीरो टॉलरेंस की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.