Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 15 दिसम्बर से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण
  • रुद्रप्रयाग

15 दिसम्बर से शुरू होगा मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण

RNS INDIA NEWS 10/12/2025
default featured image

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर में तीन मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का काम 15 दिसम्बर से शुरू होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है ताकि समय पर काम शुरू किया जा सके। इस पार्किंग के निर्माण होने से नगर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। पार्किंग में 100 से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। मुख्यालय स्थित पुनाड़ गदेरे में एसटीपी प्लांट के निकट कॉलम के सहारे बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण फिर से शुरू होने वाला है। बीच में बरसात के चलते काम रुक गया था, जबकि अब पार्किंग का 15 दिसम्बर से शुरू होगा। विधायक भरत सिंह चौधरी के विशेष प्रयासों से पूर्व में सरकार द्वारा पार्किंग के लिए 7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति दी गई। सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग द्वारा पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग द्वारा थ्रीडी मॉडल के आधार पर तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जो पुनाड़ गदेरे से 17 मीटर ऊपर बनेगी। ताकि किसी तरह गदेरे के प्रवाह से इसे कोई नुकसान न हो। बता दें पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए राजस्व, नगर पालिका, सिंचाई विभाग, आपदा आदि के सहयोग से भूमि चिन्हित की गई। जबकि इस भूमि का भूगर्भीय सर्वेक्षण भी कराया गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत चौहान ने बताया कि बीच में बरसात के चलते कार्य बंद कर दिया गया था, अब फिर से 15 दिसम्बर से काम शुरू होगा। पहले चरण में पुनाड़ गदेरे के दोनों तरफ कॉलम डाले जाएंगे। 7 करोड़ से बनने वाली पार्किंग 45 मीटर लम्बी और 15 मीटर चौड़ी होगी जिसमें करीब सौ वाहन पार्क हो सकेंगे। पार्किंग का काम साल भर में पूरा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भालुओं की दहशत के चलते दिन में हो रहे शादी समारोह
Next: उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है तो स्वदेशी अपनाना है : रेखा आर्य

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.