Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब भारत के खिलाफ बांग्लादेश-म्यांमार की जमीन पर पाक नहीं रच पाएगा साजिश
  • राष्ट्रीय

अब भारत के खिलाफ बांग्लादेश-म्यांमार की जमीन पर पाक नहीं रच पाएगा साजिश

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली ,10 फरवरी (आरएनएस)। बांग्लादेश और म्यांमार की जमीन से भारत विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की तैयारी है। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां हर पंद्रह दिन पर खुफिया इनपुट के आधार पर इन देशों में चल रही किसी भी तरह की भारत विरोधी गतिविधि से होने वाले खतरे का आकलन करेंगे। इसके आधार पर संबंधित देशों की एजेंसियों के साथ मिलकर काउंटर प्लान तैयार होगा।
अभी म्यांमार और बांग्लादेश से नियमित तौर पर खुफिया सूचनाओं के आदान प्रदान का सिस्टम है। इस सिस्टम के जरिये एजेंसियां अपने देशों के अलावा आसपास के संभावित खतरों की सूचना साझा करते हैं। बांग्लादेश और म्यांमार दोनों देशों के साथ इस व्यवस्था का लाभ मिला है। बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्वों पर नकेल कसने के लिए भारतीय एजेंसियों का इनपुट कई बार कारगर साबित हुआ है। बांग्लादेश की जमीन से पाक समर्थित आतंकी गुट भारत विरोधी रणनीति को अंजाम देते हैं। बांग्लादेश के जरिये घुसपैठ की कोशिश भी होती है। साथ ही कट्टरपंथी तत्व बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं। इन सभी मुद्दों पर दोनो देशो की एजेंसिया सतत संपर्क में हैं। मौजूदा सिस्टम को मजबूत करने की कवायद चल रही है। उधर म्यांमार में सक्रिय उग्रवादी गुटों पर नकेल के लिए भी दोनों देशों की एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने और बहुउद्देश्यीय सिक्योरिटी प्लान पर काम चल रहा है। हालांकि म्यांमार में ताजा तख्तापलट के बाद एजेंसियों को कई तरह की आशंकाएं भी हैं। सूत्रों ने कहा कि सभी चुनौतियों पर नियमित बैठकों में मंथन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारी ही डुबो रहे रोड़वेज की लुटिया
Next: डिपो में तेल भरने आए टैंकर परिचालक की हृदय गति रुकने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.