Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पांच साल बाद थाती बड़मा में महाजात की तैयारियां शुरू
  • रुद्रप्रयाग

पांच साल बाद थाती बड़मा में महाजात की तैयारियां शुरू

RNS INDIA NEWS 30/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   जखोली ब्लॉक के थाती बड़मा में पांच दिवसीय महाजात की तैयारियां शुरू होने लगी है। आयोजन को लेकर बैइक के साथ ही महत्वपूर्ण कार्यो के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाने लगी है। वहीं इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। थाती बडमा में नववर्ष की पावन बेला पर 3 जनवरी से 7 जनवरी तक श्री घड़ियाल जी महाराज की पांच दिवसीय महाजात का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पूजा अर्चना के बाद दिन घोषित कर दिया गया है। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार हर 5 वर्ष में थाती बडमा में इस महाजात का आयोजन किया जाता है।  आयोजन को भब्य बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। श्री घंडियाल महाराज जात मूर्हत ब्राह्मण गांव के कुल पुरोहित पंडित ओमप्रकाश गौड, पंडित द्वारिका गौड, पंडित संजय गौड द्वारा संयुक्त रूप से विधि विधान से निकाला गया। उत्तराखंड के कई गांवों में घंडियाल महाराज को ईष्ट देवता के रूप में पूजा जाता है, उसी के निमित्त ग्राम थाती बडमा के ग्रामीणों द्वारा इस परंपरा को भी पौराणिक काल से धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। घंडियाल देवता को धियाणियों के रक्षक के रूप में भी पूजा जाता हैं, साथ ही एक योद्धा के रूप में भी उनकी पूजा की जाती है। थाती बडमा में श्री घंडियाल महाराज को एक वीर पराक्रमी अभिमन्यु के पितृ वंश के स्वरूप में पूजा जाता है। इस महाजात में श्री घंडियाल महाराज की मुख्य डोली ग्राम सेम बडमा में सेमवाल पंडितों के घर में विराजमान रहती है और हर 5 वर्ष बाद ग्राम थाती के रावत व नेगी बंधु द्वारा स्थाई गद्दी स्थल से घंडियाल महाराज की चल विग्रह डोली को बाध्य यंत्रों के साथ लाकर मुख्य मंदिर जात स्थल त्यौंणा में विराजमान करके महायज्ञ का शुभारंभ करने की परम्परा है। अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ पुनः घंडियाल महाराज अपने पांच वर्ष के प्रवास के लिए ग्राम सेम में पूजा के लिए विराजमान होगे। थाती बडमा के ग्रामीणों ने जात की तैयारी के लिए बैठक की जिसमें कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मदन नेगी, बिक्रम रावत, त्रिलोक रावत, भगवान सिंह रावत, सुखदेव रावत, जोत सिहं रावत, कालीचरण रावत, अनुसूया नेगी, कर्ण सिंह, योगेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह, राजनारायण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनमोल सिंह, विजयपाल सिंह, दिगम्बर रावत सहित महिला मंगल दल के सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल
Next: अल्मोड़ा में 2 दिसंबर को विहिप की शौर्य यात्रा, तैयारियां पूरी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.